प्रीमियम फीचर्स के साथ Motorola का नया स्मार्टफोन ब्राजील में लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 4K सेल्फी रिकॉर्डिंग और Android 16 का सपोर्ट।
Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता Motorola ने अपनी Edge 70 सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion+ ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बेहतर कैमरा सेटअप और कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।
144Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद और शानदार हो सकता है।

Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 2.7GHz ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 810 GPU के साथ आता है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए उपयुक्त है।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस Android 16 पर रन करता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
कीमत और कलर ऑप्शन
Motorola Edge 70 Fusion+ को ब्राजील में BRL 2,969 (लगभग 52,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Also Read:- Oppo K14x 5G स्मार्टफोन का सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च


