Home Upcoming Mobile भारत में कल लॉन्च होगा OPPO K14 Lite, मिलेगी 7000mAh की धाकड़...

भारत में कल लॉन्च होगा OPPO K14 Lite, मिलेगी 7000mAh की धाकड़ बैटरी

0
3
OPPO K14 Lite स्मार्टफोन 16 सितंबर को भारत में लॉन्च

OPPO K14 Lite: ओप्पो कंपनी भारत में अपने ग्राहकों के लिए OPPO K14 Lite स्मार्टफोन 16 सितंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। अगर आप एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। तो ओप्पो का यह फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस फोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएँगे।

OPPO K14 Lite Launch Date

OPPO K14 Lite को कंपनी 16 सितंबर को भारत में पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे होगा। इसके साथ ही फोन की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। OPPO K14 Lite, OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G के बाद K14 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा।

OPPO K14 Lite Price

OPPO K14 Lite फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक OPPO K14 Lite Price in India करीब 15,000 रुपये से 17,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत अनुमानित है और फाइनल प्राइस की जानकारी 16 सितंबर को लॉन्च के दौरान ही मिलेगी।

OPPO K14 Lite Specifications

OPPO K14 Lite में 120Hz Refresh Rate Display दिया जाएगा। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूथ नजर आने की उम्मीद है। गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के दौरान भी इसका फायदा मिल सकता है।

फोन को IP64 Rating के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलेगी। ऐसे में रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन को अतिरिक्त मजबूती मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 Lite में 13MP Camera दिया जाएगा। हालांकि कैमरा सेटअप के अन्य सेंसर और फ्रंट कैमरे से जुड़ी पूरी जानकारी कंपनी ने अभी सार्वजनिक नहीं की है। कैमरा फीचर्स और फोटो क्वालिटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

OPPO K14 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Battery होगी। कंपनी इसे लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी फोन की बैटरी को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश करने की बात कह रही है।

इतनी बड़ी बैटरी की वजह से फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो स्मार्टफोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं, गेमिंग करते हैं या लगातार कॉलिंग करते हैं। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की जानकारी दी गई है, हालांकि चार्जिंग स्पीड की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Also Read:- सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here