HomeBest Deals₹8,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Ai+ Nova 2 Ultra 5G...

₹8,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए Ai+ Nova 2 Ultra 5G और Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन

Ai+ Nova 2 Series: भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने नई Ai+ Nova 2 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन को लेटेस्ट फीचर्स के साथ लाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Ai+ Nova Flip 5G भी पेश किया है।

Ai+ Nova 2 Series में आपको UNISOC व MediaTek चिपसेट के साथ 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन्स में 6000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Ai+ Nova 2 5G Specifications

Display: Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में आपको 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।

Processor: फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको UNISOC T8200 चिपसेट, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलते हैं। एंड्रॉइड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन 50MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं 18W चार्जिंग फ़ास्ट चार्जर दिया गया हैं । इसे पानी और डस्ट से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग दी गई है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Ai+ Nova 2 5G Price in India

Ai+ Nova 2 5G की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 6GB + 128GB वैरियंट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Black, Blue, Green, Pink और Purple जैसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G Specifications

Display: Ai+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Processor: फोन में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज और 8 जीबी रैम दी गई हैं। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित NxtQ OS पर रन करते हैं और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का पहला और 8MP का दूसरा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Ai+ Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीँ फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Ultra वैरियंट में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G Price in India

Ai+ Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह मॉडल 17 अप्रैल से दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Black, Blue, Green, Purple और Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Also Read:- Vivo V70 FE स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें फीचर्स और कीमत


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular