HomeNewsNothing Phone (4a) Series भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Nothing Phone (4a) Series भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Nothing Phone (4a) Series: Nothing ब्रांड ने भारतीय बाजार में Nothing Phone (4a) Series को को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro फोन को पेश किया गया है।

Nothing Phone (4a) Pro की बात करें, तो यह सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं, दूसरी तरह Nothing Phone (4a) में नया Glyph Bar डिजाइन दिया गया है, जो कि नोटिफिकेशन आने पर लाइट-अप होता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के बारे में।

Nothing Phone 4a Specifications

Display: Nothing Phone 4a स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 4500 Nits ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मौजूद है।

Processor: फ़ोन में शनदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 12GB RAM व 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 63 मिनी LEDs मौजूद है। Glyph Bar रिंगटोन, नोटिफिकेशन आदि को सपोर्ट करता है।

Camera: Nothing Phone 4a स्मार्टफोन में शनदार वीडियो और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का Samsung GN9 1/1.57-inch प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा, 50MP का पेरिस्कोप Samsung JN5 1/2.75- सेंसर के साथ आता है, जिसमें आपको OIS व 70x अल्ट्रा-जूम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी सेटअप की बात करे तो Nothing Phone 4a स्मार्टफोन में 5400mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Nothing Phone (4a) Price

Nothing Phone (4a) को 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। तीसरे व टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।

Nothing Phone (4a) Series

Nothing Phone 4a Pro Specifications

Display: Nothing Phone 4a Pro फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसमें 5000 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है।

Processor: स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन 4nm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB RAM व 256GB स्टोरेज दी गई है। पानी से बचाव के लिए इसमें भी IP65 रेटिंग मिलती है। इस फोन में Glyph Matrix दिया गया है, जिसमें 137 मिनी LEDs मौजूद है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4a Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का Sony LYT-700c प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ, 50MP का पेरिस्कोप सेंसर 140x “Ultra Zoom” क्षमता के साथ आता है। साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करे तो Nothing Phone 4a Pro फोन में 5,400mAh की दमदार बैटरी दी गई है साथ ही 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Nothing Phone (4a) Series

Nothing Phone 4a Pro Price

Nothing Phone (4a) Pro के दाम की बात करें, तो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है। तीसरे व टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 1,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 12 महीने तक के No-Cost EMI जैसे विकल्प मिलेंगे। साथ ही क्रेडिट कार्ड EMI पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Vivo T5x 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular