OnePlus Nord 6: OnePlus कंपनी ने अपना OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 9000mAh की जंबो बैटरी दी है। वहीं इस फोन की सेल आज से शुरू कर दी गई है।
OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

OnePlus Nord 6 Specifications
Display: OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके अलावा, डिस्प्ले में 3600 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। फोन के डिस्प्ले में Aqua Touch सपोर्ट मिलता है, जो कि गीले हाथों से भी स्क्रीन को चलाने की सुविधा देता है।
Processor: OnePlus Nord 6, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Adreno 825 GPU लगा है। इसमें 12GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,147mm² का हीट डिसिपेशन एरिया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: वनप्लस नॉर्ड 6 फोन में कंपनी ने 9000mAh की जंबो बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक की यूसेज देता है। फोन में कंपनी ने 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ फोन में 27W wired reverse चार्जिंग भी मिलती है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
अन्य फीचर्स
OnePlus Nord 6 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6, 5G, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS, NavIC, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास, सिक्स-एक्सिस जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और X-axis लीनियर मोटर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
OnePlus Nord 6 Price
OnePlus Nord 6 5G फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 38,999 रुपये है। वहीं 12जीबी रैम वाले 5जी फोन को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन खरीदते वक्त Axis और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। डिस्काउंट के बाद नोर्ड 6 को 35,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा।
डिस्काउंट के बाद 12जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी। देखा जाए तो 8GB के रेट पर 12GB RAM वाला 5G फोन मिलेगा। यह लेटेस्ट वनप्लस फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे कंपनी वेबसाइट और अमेजन सहित मोबाइल शॉप से भी खरीदा जा सकता है।
Also Read:- Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत