Home News Online CV Kaise Banaye: मोबाइल और कंप्यूटर से सीवी कैसे बनायें!

Online CV Kaise Banaye: मोबाइल और कंप्यूटर से सीवी कैसे बनायें!

0
10
मोबाइल और कंप्यूटर से सीवी कैसे बनायें!

Online CV Kaise Banaye: नौकरी पाने के लिए CV की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपको सबसे पहले बात दे कि Resume और स्व दोनों अलग-अलग होते हैं। Resume एक French भाषा का शब्द है जिसका French में मतलब summary होता है।

वहीं अगर cv की बात करें तो इसे लैटिन भाषा में CV (Curriculum Vitae) कहते हैं, जिसका मतलब एक ‘course of life’ होता है।

आज के समय में नौकरी पाना काफी मुश्किल हो चुका है। cv के माध्यम से नौकरी पाना थोड़ा आसान हो जाता है। आकर्षण और अच्छा cv आपको नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इस पोस्ट के जरिए हमने online cv kaise banaye इसके बारे में जानकारी दी है। ताकि आप भी cv बना सके।

CV क्या है?

CV का फुल फॉर्म Curriculum Vitae होता है. किसी भी क्षेत्र में जॉब के लिए आवेदन करने के लिए आपको CV की जरुरत होती हैं.cv मे ducation, Projects, Scolarship, Work experience, Expertise के बारे में लिखा जाता है. ताकि नौकरी आसनी से मिल सके। CV फ्रेशर्स के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। जो आपके पूरे प्रोफेशनल करियर का ओवरव्यू देता है।

CV के लिए बेस्ट फॉर्मेट

Reverse chronological format सबसे अच्छा CV फॉर्मेट है क्योंकि यह आपके सबसे हालिया और प्रासंगिक अनुभवों को सबसे पहले रखता है। यह फ़ॉर्मेट हायरिंग मैनेजर्स को आपके नवीनतम कौशल और रोज़गार इतिहास को जल्दी से खोजने और यह देखने में मदद करता है।

CV मे क्या क्या होना चाहिए

  • आपका नाम एवं पता
  • आप की शैक्षणिक योग्यता
  • आपका कार्य अनुभव
  • शैक्षणिक संस्थान का रिकॉर्ड
  • डिग्री एवं अन्य प्रमाण पत्र
  • आपका स्किल रिकॉर्ड
  • आप की हॉबी और अन्य डिटेल
  • आपको नौकरी के लिए क्यों चुना जाए से संबंधित जानकारी इत्यादि।

कंप्यूटर से Online CV kaise banaye

  • कंप्यूटर में MS Word ओपन करें।
  • ऊपर search ऑप्शन पर क्लिक करके CV टाइप करें।
  • नीचे CV बनाने के लिए कई फॉरमेट दिखाई देंगे उनमें से एक फॉरमेट चुनें और उसपर क्लिक करें।
  • अब Create पर क्लिक करें।
  • अपनी पूरी डिटेल्स डाल दें।
  • अब File पर क्लिक करके Save as पर क्लिक करें।
  • This PC पर क्लिक करके फ़ाइल को Save करें।
  • freepdfconvert.com इस लिंक पर क्लिक करके Choose Files पर क्लिक करके अभी सेव की हुई फ़ाइल पर क्लिक करें।
  • अब Convert पर क्लिक करके Download पर क्लिक करें।

अब कंप्यूटर के फाइल्स के सेक्शन में जाकर देखें जहाँ आपने सेव किया है। आपका CV डाउनलोड हो चुका है।

मोबाइल से Online CV kaise banaye

मोबाइल से आप बेहद आसानी से आकर्षक और प्रोफेशनल cv का डिज़ाइन बना सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप को फालो करे।

सबसे पाले आप पाने स्मार्टफोन मे Canva ऐप को डाउनलोड करे:- Canva app download link

  • Canva ऐप ओपन करें।
  • Search पर क्लिक करके Professional CV सर्च करें।
  • अब आपको की फॉरमेट दिखाई देंगे. अब आप किसी एक फॉर्मेट पर क्लिक करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फॉरमैट को चुनते समय Pro ऑप्शन पर क्लिक न करें. वे पैड वर्जन में उपलब्ध हैं.
  • CV में अपनी डिटेल्स डालने के लिए दिए गए टेक्स्ट पर क्लिक करें और आसानी से पूरी डिटेल्स भरें।
  • अब आपकी इमेज डालने के लिए ऊपर दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
  • अब Import files पर क्लिक करके आप अपनी अच्छी पासपोर्ट साइज इमेज सिलेक्ट करें और इमेज की जगह अपलोड करें।
  • पूरी डिटेल्स भरने के बाद ऊपर दिए download के ऑप्शन पर क्लिक करें और cv को सेव करें।
  • अब आपका आकर्षक CV बन चुका है. जिसे आप नौकरी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

CV बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • आसान और स्पष्ट भाषा का उपयोग करें
  • CV बनाते समय Standard fonts का इस्तेमाल करें
  • Important points को हाईलाइट करें.
  • फॉर्मेट में ज्यादा डिजाइन ना डालें
  • बुलेट पॉइंट्स बनाएं.
  • सटीक और सही जानकारी लिखें
  • मोबाइल नंबर, ईमेल, पता सही लिखें
  • ईमेल आईडी प्रोफेशनल होना आवश्यक हैं
  • लास्ट में CV अच्छे से पढ़कर कुछ मिस्टेक हो तो क्लियर करें

CV के क्या फायदे हैं?

CV आपको नौकरी दिलाने मे काफी मदत करती हैं। CV मे व्यक्ति के अनुभव और योग्यता का अवलोकन प्राप्त करने का एक उपयोगी तरीका हैं। वे एक विस्तारित ‘बिजनेस कार्ड’ के रूप में कार्य करते हैं जो भर्ती प्रक्रिया के दौरान भर्तीकर्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अपने सामने रखने में मदद कर सकते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Mobile Se cv Kaise Banaye के बारे में पूरी जानकारी और प्रोसेस को बताया है! जिससे कि आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप की सहायता से अपना रिज्यूम बना सकते हैं! हमें पूरी उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।

Also Read:- Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में कल होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here