20MP सेल्फी और 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 14 Pro

0
73
Redmi Note 14 Pro price

Redmi Note 14 Pro 5G: शाओमी कम्पनी ने Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसमें Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro Plus 5जी जैसे तीन लेटेस्ट मॉडल्स पेश हुए हैं। लेकिन हम Redmi Note 14 Pro 5G मोबाइल के बारे में विस्तार से बात करेंगे। इस फोन्स में आपको कई दमदार फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।

Redmi Note 14 Pro 5G मोबाइल में 6.67 का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट के साथ 5500mAh की बड़ी बैटरी दी है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में…

Redmi Note 14 Pro 5G Secifications

Display: डिस्प्ले की बात करे तो Redmi Note 14 Pro फोन में 6.67 का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले प्रदान किया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। इसके साथ सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा हुआ है।

Processor: इस फोन में मिलने वाले प्रोसेसर की बात करे तो MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया है। यह 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर चिप है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU लगा हुआ है। जो इस फोन को बेहद फ़ास्ट बनता हैं। यह फोन एंड्राइड 14 आधारित Xiaomi Hyper OS पर बेस्ड है।

RAM & Storej: रैम और स्टोरेज की बात करे तो फोन में 8GB, 12GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB , 256GB, 512GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 14 Pro मोबाइल LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा के साथ पेश हुआ है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony LYT600 प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड Sony IMX355 लेंस और 2MP मैक्रो लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का Omnivision OV20B फ्रंट कैमरा है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करे तो ब्रांड ने स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 45 वॉट चार्जिंग मिल जाती है।

अन्य फीचर्स की बात करे तो फोन में WiFi 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, IP69 रेटिंग, NFC, हैप्टिक्स के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे कई फीचर्स हैं।

Redmi Note 14 Pro 5G Price

कंपनी ने Redmi Note 14 Pro 5G को चीन में कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसकी कीमतें 8GB + 128GB – 1,499 युआन (लगभग ₹17,800) और 8GB + 256GB – 1,599 युआन (लगभग ₹19,000) और 12GB + 256GB – 1,799 युआन (लगभग ₹21,400) और 12GB + 512GB – 1,999 युआन (लगभग ₹23,800) हैं।

यह भी पढ़ें…

Vivo Y27 फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें खासियत