HomeUpcoming Mobile200MP के साथ 11 मार्च को Xiaomi 17 Series भारत में लॉन्च...

200MP के साथ 11 मार्च को Xiaomi 17 Series भारत में लॉन्च होंगे

Xiaomi 17 Series: चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 Series को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इवेंट के दौरान कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और साथ ही Xiaomi Pad 8 Series को पेश किया।

नई सीरीज को प्रीमियम फीचर्स, पावरफुल कैमरा सेटअप और लेटेस्ट चिपसेट के साथ उतारा गया है। खास बात यह है कि Ultra वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहद खास बनाता है। दोनों स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं और हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Xiaomi 17 Series इंडिया लॉन्च डेट

कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किए जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra की भारत में कीमत 1 लाख रुपये से अधिक रखी जा सकती है, जिससे साफ है कि यह फोन प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में टक्कर देगा।

Xiaomi 17 स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17 की बात करें तो इस स्मार्टफोन को भी क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6330mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट वायर्ड चर्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इस फोन को 6.3-इंच स्क्रीन की OLED पर लाया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर और 23mm वाला लाइट एंड शैडो हंटर 950 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर सेंसर लगाया जाएगा जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर और 60mm वाला Samsung JN5 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर व 17mm OV50M 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। Xiaomi 17 को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi 17 Series

Xiaomi 17 कीमत

Xiaomi 17 की कीमत ग्लोबल मार्केट में EUR 999 रखी गई है, जो करीब 1.07 लाख रुपये के आसपास बैठती है. यह फोन Alpine Pink, Black, Ice Blue और Venture Green जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा.

Xiaomi 17 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला शाओमी स्मार्टफोन होगा। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम मिलेगा। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर पेश किया जाएगा। शाओमी 17 अल्ट्रा इंडिया में 6,000mAh बैटरी पर बिकेगा जिसके साथ 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।

शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी दिया गया है।

Xiaomi 17 Series

Xiaomi 17 Ultra कीमत

Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1,499 यानी लगभग 1.61 लाख रुपये तय की गई है और यह Black, Starlit Green तथा White कलर ऑप्शन में आता है. कंपनी ने फोटोग्राफी किट भी पेश की है, जिससे मोबाइल फोटोग्राफी का अनुभव और बेहतर बनाया जा सके.

निष्कर्ष

Xiaomi 17 Series प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी की एक बड़ी और दमदार एंट्री है। Xiaomi 17 जहां कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, वहीं Xiaomi 17 Ultra कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में एक पावरहाउस साबित होता है।

200MP कैमरा, लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 3500 निट्स ब्राइटनेस और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स इसे 2026 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल करते हैं।

अब सबकी नजरें 11 मार्च के इंडिया लॉन्च पर टिकी हैं, जहां इनकी आधिकारिक भारतीय कीमत का खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular