Call details kaise nikale: आज के समय में फोन का इस्तेमाल पूरी दुनिया में अधिक हो गया है। फोन का उपयोग ज्यादातर कॉल करने के लिए किया जाता है। ऐसे में कई बार कॉल डिटेल्स की ज़रूरत पड़ जाती है। यदि आप भी अपने फोन की कॉल डिटेल्स निकालना चाहते हैं, तो इस पोस्ट के माध्यम से आप जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (vodafone Idea) सिम कॉल डिटेल्स निकाल सकते हैं।
कई बार लोगों को कॉल डिटेल्स की ज़रूरत पड़ जाती है। लेकिन लोगों को पता नहीं होता है कि फोन की कॉल डिटेल्स कैसे निकलते हैं। इसलिए हम इस लेख के माध्यम से फोन की कॉल डिटेल्स कैसे निकलते हैं, इसके बारे में विस्तार से समझाएंगे। तो आईएं जानते हैं Call details kaise nikale
Customer Care से Call details kaise nikale
आप कस्टमर केयर के माध्यम से भी साल डिटेल्स निकाल सकते है, टेलिकॉम कंपनियों के Customer Care नंबर पर कॉल करके सारी डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
Jio सिम की Call details kaise nikale
जियो केयर नंबर पर कॉल कर भी जियो कॉल की डिटेल निकाल सकते हैं। इसके लिए 199 पर डायल कर जियोकेयर टीम से संपर्क करना होगा। इसके बाद जियो कॉल हिस्ट्री के लिए निर्देशों का पालन करें। यदि आपके पास जियो का नंबर नहीं है, तो फिर अन्य नंबर से जियो केयर से संपर्क करने के लिए 1800 88 99999 पर डायल कर सकते हैं।

Airtel सिम की Call details kaise nikale
एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए कस्टमर केयर नंबर 121 डायल करना होगा। डायर करने के बाद कस्टमर केयर टीम से संपर्क कर सकते हैं। फिर कॉल हिस्ट्री प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
Vodafone idea सिम की Call details kaise nikale
वोडाफोन आइडिया की कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 199 पर डायल करके VI कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से संपर्क करना होगा। इसके बाद आईवीआर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से संपर्क होने के बाद आप कॉल हिस्ट्री के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। फिर वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर्ड ईमेल पर कॉल हिस्ट्री डिटेल भेज दी जाएगी।
App से Call details kaise nikale
अगर आप ऐप की मदद से कॉल डिटेल्स निकलना चाहते हैं तो आसानी से निकाल सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
MY jio App से Call details kaise nikale
आप मायजियो ऐप (MYjio App) की मदद से भी कॉल हिस्ट्री को निकाल सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड और लॉगइन करने के बाद टॉप पर ही ‘मोबाइल’ का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे ‘रिचार्ज ऐंड पेमेंट्स’ में My Statement पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप स्टेटमेंट को देख भी सकते हैं। साथ ही, 180 दिनों की कॉल हिस्ट्री को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Airtel Thanks App से Call details kaise nikale

एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए Airtel Thanks app को डाउनलोड करने के बाद लॉगइन कर लें। फिर माय एयरटेल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां सभी लेनदेन और रिचार्ज की जानकारी दिखाई देगी। यहां Modify option पर क्लिक करें। अब कॉल हिस्ट्री चेक करने के लिए खास महीने का चयन कर लें। इसके बाद कॉल हिस्ट्री की डिटेल को देख पाएंगे।
VI App से Call details kaise nikale

VI App की मदद से कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए इसे पहले डाउनलोड करने के बाद अपने रजिस्टर्ड नंबर से साइनइन कर लें। फिर माय अकाउंट वाले सेक्शन पर जाएं और यहां एक्टिव पैक्स ऐंड रिचार्ज हिस्ट्री में आपको Usage history वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।इसमें आपको कॉल्स ऐंड SMS वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नीचे Get Prepaid bill पर क्लिक करना है। इसके बाद ईमेल वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा और ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। फिर प्रीपेड बिल को ईमेल के जरिए भेजा जाएगा, जहां कॉल हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
Vi वेबसाइट से Call details kaise nikale
- Vi ऐप से कॉल डिटेल्स निकालने के लिए Vi ऐप डाउनलोड करें
- Vi वेबसाइट से कॉल डिटेल्स निकालने के लिए myvi. इन पर क्लिक करके स्टेप 2 से बाकी स्टेप्स फॉलो करें।
Message से call details कैसे निकालें
यदि आप मैसेज के जरिए जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (vodafone idea) की कॉल डिटेल्स निकालना चाहते हैं, तो नीचे दिए तरीकों को फॉलो करना होगाः
Jio कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें
जियो कॉल हिस्ट्री को आप मैसेज के जरिए नहीं निकाल सकते हैं, लेकिन जियो के व्हाट्सएप नंबर +917000770007 के जरिए कॉल डिटेल्स निकाल सकते हैं। इसके लिए Hi टाइप कर भेजना होगा। फिर आपको My Account Statement टाइप कर भेजना होगा। अब आपको प्रीपेड और पोस्टपेड के लिए Account Statement का लिंक भेजा जाएगा। जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपको My Statement वाले सेक्शन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जहां से आप कॉल हिस्ट्री को निकाल सकते हैं।
Airtel कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें
मैसेज के जरिए एयरटेल की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए EPREBILL MONTH NAME YOUR EMAIL ID फॉर्मेट में आपको एक मैसेज तैयार करना होगा, जिसे आपको 121 पर SMS करना होगा। इसके बाद ईमेल के जरिए एक मेल मिलेगा, जिसमें पिछले 6 महीनों की कॉल डिटेल होगी।
Vodafone idea कॉल डिटेल मैसेज से कैसे निकालें
वोडाफोन आइडिया की कॉल डिटेल्स निकालने के लिए आपको EBILL महीने का नाम शॉर्ट में (जैसे EBILL DEC) टाइप कर 12345 पर SMS करना होगा। इसके बाद रजिस्टर ईमेल आईडी पर एक महीने की कॉल डिटेल भेज दी जाएगी। पीडीएफ फॉर्मेट वाली कॉल स्टेटमेंट का पासवर्ड आपके नाम का पहला दो लेटर स्मॉल में और मोबाइल नंबर का अंतिम 4 डिजिट होगा।
Also Read:- 5G Smartphone Under 10000: कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स




















