Home Upcoming Mobile 19 मई को भारत में लॉन्च होंगे Moto G37 Power और Moto...

19 मई को भारत में लॉन्च होंगे Moto G37 Power और Moto G37 स्मार्टफोन

0
3
Moto G37 Power & Moto G37 Launch Date

मोटो कंपनी ने अभी हाल ही में जी सीरीज के तहत Moto G37 Power और Moto G37 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। फ़िलहाल कंपनी अब भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इन दोनों फोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।

Moto G37 Power और Moto G37 स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Android 16 का सपोर्ट मिलता है। Moto G37 में 5200mAh बैटरी दी गई है, जबकि Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और AI फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Moto G37 Power & Moto G37 Launch Date

मोटो कंपनी ने X लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि Moto G37 Power और Moto G37 भारतीय बाजार में 19 मई को दोपहर 12 बजे एंट्री करेंगे। लॉन्च से पहले ही Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इनके कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स टीज किए जा रहे हैं।

Moto G37 Power & Moto G37 Specifications

Display: Moto G37 और Moto G37 Power दोनों में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस लगभग 1050 निट्स तक जाती है, इसलिए धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बचाती है।

दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन काफी प्रीमियम दिखाई देता है। फोन में वेगन लेदर फिनिश और पतले बेज़ल्स दिए गए हैं, जिससे यह हाथ में शानदार फील देते हैं। साथ ही इन फोनों को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इन्हें पानी और धूल से बचाने में मदद करता है।

Processor: Moto G37 और Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों में अच्छा प्रदर्शन देता है। फोन Android 16 पर काम करते हैं और Motorola का क्लीन UI एक्सपीरियंस मिलता है।

RAM की बात करें तो इनमें 4GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे RAM Boost फीचर की मदद से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB तक विकल्प मिलते हैं। साथ ही microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरा में Quad Pixel टेक्नोलॉजी और PDAF सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो ज्यादा डिटेल और ब्राइट आती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा फीचर्स में Night Vision, Portrait Mode, HDR, Google Lens, Magic Eraser और Photo Unblur जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 2K रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है।

Battery: Moto G37 में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। यह फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

अन्य फीचर्स

फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 5 और NFC सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।

अगर आप बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और क्लीन Android अनुभव वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Moto G37 और Moto G37 Power अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। खासकर Moto G37 Power उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जिन्हें लंबे बैटरी बैकअप की जरूरत होती है।

Also Read:- 21 मई को लॉन्च होगा HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here