Home News OnePlus N6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus N6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

0
3
OnePlus N6 Price

OnePlus N6: OnePlus कंपनी ने भारतीय बाजार में OnePlus N6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन N सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। इस मोबाइल में आपको 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 8000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो आइये विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारें में।

OnePlus N6 Price in India

OnePlus N6 फोन को भारतीय बाजार में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं, फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट देगी।

OnePlus N6 स्मार्टफोन की सेल भारत में 4 जुलाई से अमेजन से फोन खरीदने पर 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगा। यानी ऑफर के साथ OnePlus N6 5G फोन 19,999 रुपये का पड़ेगा। कंपनी ने फोन में Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन पेश किए हैं।

OnePlus N6 Specifications

Display: OnePlus N6 फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले में 1200 Nits ब्राइटनेस दी गई है। मजबूती के लिए कंपनी ने इसमें MIL-STD-810H military-grade ड्यूरेबिल्टी दी है।

Processor: OnePlus N6 मोबाइल को बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OnePlus N6 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। 50MP का प्राइमरी कैमरा 10x जूम के साथ मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो OnePlus N6 फोन में आपको 8000mAh की बेहद तगड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन सिंगल चार्ज पर 3 तीन तक की बैटरी प्रोवाइड करता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इसके साथ 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

Also Read:- ख़ुशख़बरी! Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से होगी शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here