Home News Realme P4R 5G मोबाइल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme P4R 5G मोबाइल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

0
2
Realme P4R 5G Price

Realme P4R 5G: रियलमी कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में अपना Realme P4R 5G मोबाइल लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 20 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। Realme P4R फोन में 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज और AI टूल मिलते हैं, जिनसे आप अपनी फोटो को बेहतर तरीके से एडिट कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Realme P4R 5G Price

Realme P4R 5G मोबाइल की कीमत की बात करें तो फोन को 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। यह फोन भारतीय बाजार में 17 जून 2026 से Flipkart और realme.com पर सेल शुरू होगा।

Realme P4R 5G फोन में सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये हो जाती है।

Realme P4R 5G Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करें तो इस मोबाइल में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और सनलाइट डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme P4R 5G मोबाइल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें octa-core CPU मिलता है, जिसमें दो Cortex-A76 performance cores 2.4GHz तक की clock speed पर और छह Cortex-A55 efficiency cores 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। साथ ही ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए 50MP AI rear camera दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है। कंपनी के मुताबिक यह फुल चार्ज पर करीब 3 दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसके बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm और वजन 224 ग्राम रखा गया है।

अन्य फीचर्स

Realme P4R 5G फोन में कंपनी के NEXT AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। AI इमेज एडिटिंग के लिए इसमें AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI इरेजर 2.0, AI अल्ट्रा क्लैरिटी और AI अनब्लर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, प्रोडक्टिविटी के लिए टेक्स्ट स्कैनर, AI असिस्टेंट फॉर नोट्स और Google Gemini इंटीग्रेशन का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए AI एंटी-थेफ्ट और Google Remotely लॉक जैसे फीचर्स हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme P4R 5G फोन में सुपर लीनियर स्पीकर, IP65-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और Realme UI 7.0-बेस्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिए गए हैं।

Also Read:- Xiaomi 17T स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here