Home Best Deals खुशखबरी! Samsung Galaxy S25 Ultra फोन पर मिल रहा है 30 हजार...

खुशखबरी! Samsung Galaxy S25 Ultra फोन पर मिल रहा है 30 हजार से अधिक का डिस्काउंट

0
4
Samsung Galaxy S25 Ultra Price

Samsung Galaxy S25 Ultra: अगर आप भी Samsung Galaxy S25 Ultra फोन लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। क्योंकि इन दिनों Amazon Great Summer Sale चल रहा है। इस सेल में आपको Galaxy S25 Ultra फोन पर लगभग 30 हजार से अधिक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आप ये डील मिस न करें।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

Display: Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में मिलने वाले डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात की जाये तो इस फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Camera: कैमरा सेटअप के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra फोन में आपको रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: Samsung Galaxy S25 Ultra फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 45W वायर्ड (0-50% लगभग 25-30 मिनट में) और 15W वायरलेस। सामान्य उपयोग के साथ पूरा दिन, भारी गेमिंग (120 FPS) के साथ लगभग 7-8 घंटे।

डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra पर इस समय शानदार ऑफर मिल रहा है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

फोन की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान यह सिर्फ 99,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,500 रुपये तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। ऐसे में कुल बचत लगभग 33,500 रुपये तक पहुंच जाती है और फोन की प्रभावी कीमत करीब 96,499 रुपये रह जाती है।

यह प्रीमियम स्मार्टफोन दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है, जो इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में बेहद खास बनाते हैं।

Also Read:- OPPO Find X9 पर धमाकेदार ऑफर, जानें फीचर्स और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here