Home News Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G फोन भारत में...

Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

0
8
Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G

Ai कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए बेहद सस्ते दामों में Ai+ Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं। इन फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G Price

इन दोनों स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G मोबाइल को 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए 26 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक सभी बैंकों के कार्ड्स से भुगतान पर 1,000 रुपये डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Ai+ Nova 2 Neo 5G Specifications

Display: Ai+ Nova 2 Neo 5G फोन के डिस्प्ले की बात करें तो 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और AI की सपोर्ट शामिल है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर परी काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू लगा है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Nova 2 Neo 5G के रियर में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Battery: Ai+ Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन में मिलने वाली बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Ai+ Nova 2 Pro 5G Specifications

Display: Ai+ Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स HBM ब्राइटनेस है। इसमें मल्टी लेयर कूलिंग सिस्टम आता है।

Processor: प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G610 जीपीयू मौजूद है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Ai+ Nova 2 Pro मोबाइल में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Ai+ Nova 2 Pro स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इसमें कॉल्स, मैसेज, नोटिफिकेशंस के लिए बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स, प्रीमियम 2.5D ग्लास फिनिश, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और ड्यूल माइक्रोफोंस है।

Also Read:- OPPO Reno 16 Series इंडिया लॉन्च कंफर्म, दमदार फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here