Vivo Y6e 5G: वीवो कंपनी ने चीन में अपना एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Vivo Y6e 5G है। वीवो के इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट पर काम करता है। साथ ही 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिंगल रियर कैमरा सिस्टम और सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo Y6e 5G Price
Vivo Y6e 5G स्मार्टफोन को चीन में 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इकलौते वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 22,000 रुपये) रखी गई है। ये स्मार्टफोन फिलहाल Vivo China के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस हैंडसेट को 3 कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिनके नाम फ्लोइंग क्लाउड्स व्हाइट, सनसेट ब्लू और ट्वाइलाइट ब्लैक हैं।
Vivo Y6e 5G Specifications
Display: Vivo Y6e 5G मोबाइल में 6.74 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 260 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo Y6e 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। यही नहीं फोन में 6GB मेमोरी फ्यूजन तकनीक भी मौजूद है, जिससे RAM बढ़ाई जा सकता है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y6e 5G फोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 अपार्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 5 साल तक लंबी लाइफ देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ फोन OTG रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य फ़ीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, Bluetooth 5.1, Wi-Fi Display, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और सिंगल स्पीकर भी मिलता है। हालांकि NFC और जायरोस्कोप सपोर्ट नहीं दिया गया है। मजबूती के लिए SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
Also Read:- Oppo Reno 15A 5G मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स





















