Vivo X300 Ultra: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को हाल ही में पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को X सीरीज के तहत पेश किया है, जिसमें पहले ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro जैसे दमदार स्मार्टफोन शामिल हो चुके हैं। यह नया Ultra वेरिएंट अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और हाई-एंड कैमरा सेटअप के कारण खास चर्चा में है। इससे पहले इसे चीन में लॉन्च किया जा चुका था और अब भारतीय यूजर्स भी इसका फायदा उठा पाएंगे।
Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी और 200MP का ही टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 6600mAh की बैटरी मिलती है। तो चलिए विस्तार से जानते है Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo X300 Ultra Specifications
Display: Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहद शानदार हो जाता है। TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन के कारण आंखों पर कम असर पड़ता है।
डिजाइन की बात करें तो यह फोन ग्लास और एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूत फील देता है। यह Eclipse Black और Victory Green जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Processor: इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जो Oryon CPU आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस टास्क, मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है, जो ग्राफिक्स को स्मूद और लैग-फ्री बनाता है। फोन में 16GB LPDDR5X Ultra Pro RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स को तेज स्पीड और ज्यादा स्टोरेज मिलता है।
Camera: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Vivo X300 Ultra फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह सेटअप एडवांस फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी के लिए शानदार अनुभव देगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी के मामले में भी Vivo X300 Ultra फोन काफी आगे नजर आता है। Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल की चार्जिंग सुविधा मिलेगी।
लेटेस्ट फीचर्स
Vivo X300 Ultra में लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 5G मल्टी-बैंड सपोर्ट, Wi-Fi 6/6E, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C (USB 3.2)।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी इसमें 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए भरोसेमंद बनाता है।
Vivo X300 Ultra Price
Vivo X300 Ultra फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को सिंगल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,59,999 रुपये है।
Vivo X300 Ultra के Amazon डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो इस फोन को बैंक कार्ड के जरिए 16000 रुपये डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। Vivo X300 Ultra के Flipkart डिस्काउंट की बात करें, तो फोन पर 4000 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
Vivo X300 Ultra एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो खासतौर पर कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में शानदार विकल्प बनकर सामने आता है। 200MP कैमरा, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे हाई-एंड यूजर्स के लिए एक आकर्षक डिवाइस बनाते हैं। अगर आप एक टॉप-लेवल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।
Also Read:- ₹6,000 से कम में मिल रहा AI+ Pulse 2 दमदार स्मार्टफोन





















