Home News MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5

MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5

0
1
Redmi Turbo 5 Specifications in hindi

Redmi Turbo 5: Redmi कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का इंतजार ग्राहक काफी दिनों से कर रहे थे। इस फोन में आपको तगड़े फीचर्स देखने को मिल जायेंगे। यह फोन Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन है।

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 7540mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे।

Redmi Turbo 5 Price in India

Redmi Turbo 5 मोबाइल को भारत में दो दमदार स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 2,000 के ऑफर डिस्काउंट के बाद इसे 35,999 रुपये में लिया जा सकता है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल 38,999 रुपये का है। फोन को Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यदि आप SBI Card, ICICI Bank या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड EMI का उपयोग करते हैं, तो आपको 2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा। यही नहीं ग्राहकों को 9 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

अगर आप REDMI Turbo 5 स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक सेल भारत में 19 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इसे शाओमी वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Redmi Turbo 5 Specifications

Display: Redmi Turbo 5 फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K Fluid Display दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट है, जिससे RAM को 12GB तक और बढ़ाया जा सकता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling System दिया गया है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो REDMI Turbo 5 फोन में आपको 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W HyperCharge फास्ट चार्जर मिलेगा। दावा किया गया है कि यह फोन लगभग 30 मिनट में 51 प्रतिशत तक और करीब 70 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है। इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज हो पाएंगे।

अन्य फीचर्स

REDMI Turbo 5 फोन में Circle to Search, Google Gemini AI और Xiaomi HyperIsland जैसे कई फीचर्स भी हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, IR Blaster और ऑफलाइन कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलता है। वहीं, बेहतर ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 200 प्रतिशत तक वॉल्यूम आउटपुट प्रदान कर सकते हैं।

Also Read:- 30 जून को OnePlus N6 फोन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here