Home News Motorola Moto G87 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Moto G87 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

0
1
Motorola Moto G87 Price

Motorola Moto G87 5G: मोटोरोला कंपनी पिछले काफी दिनों से Moto G87 5G स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में बना था। फिलहाल कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Moto G77 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Motorola Moto G87 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले व 6nm MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहे हैं। डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। वहीं सामने की तरफ 32MP का कैमरा दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Motorola Moto G87 5G स्पेसिफिकेशन्स

Display: Motorola Moto G87 फोन की डिस्प्ले की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.78-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।इसका रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड Full HD से 17 प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं, स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 4GB या 8GB LPDDR4x RAM, 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। RAM Boost फीचर की मदद से आप फोन की RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ा सकते हैं।

Camera: कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन काफी खास है। Motorola Moto G87 5G में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो कैप्चर करने में सक्षम है। इसके साथ Optical Image Stabilization (OIS) और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी भी बेहतर हो जाती है।

इसके अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे आप बड़े एंगल में फोटो ले सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो साफ और डिटेल्ड तस्वीरें देता है।

Battery: बैटरी की बात करें तो Motorola Moto G87 5G में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है और इसमें लेटेस्ट AI फीचर्स जैसे Google Gemini और Circle to Search भी दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

Motorola Moto G87 कीमत

कीमत की बात करें तो Motorola Moto G87 5G की शुरुआती कीमत 399 यूरो (लगभग ₹45,000) रखी गई है। फिलहाल यह फोन EMEA और लैटिन अमेरिका के बाजारों में लॉन्च किया गया है, और उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कुल मिलाकर Motorola Moto G87 5G एक फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन है, जिसमें शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में एक प्रीमियम 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Also Read:- खुशखबरी! iPhone 15 को सिर्फ ₹52,790 में खरीदने का मौका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here