Tecno Pova 8: Tecno कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में Tecno Pova 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। और सबसे बड़ी बात, इस फोन में आपको 8,000mAh की बैटरी और 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी दिया गया है।
Tecno Pova 8 Price in India
कीमत की बात करें तो Tecno Pova 8 फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में मिल रहा है।
शुरुआती सेल में कंपनी स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके साथ Pova 8 5G फोन को 28,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। भारतीय ग्राहक इस 5जी फोन को White, Plasma Orange और Terminal Green कलर में खरीद सकते हैं। पोवा 8 की सेल 18 जून से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।
| SPECIFICATION | TECNO POVA 8 |
| Display | 6.76-inch Full HD+ AMOLED |
| Processor | MediaTek Dimensity 7100 |
| GPU | Mali-G57 MC2 |
| Front Camera | 13MP |
| Battery | 8000mAh, 45W Fast Charging |
Tecno Pova 8 Specifications
Display: Tecno Pova 8 मोबाइल की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.76-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह आईपीएस टेक्नोलॉजी पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1500Hz टच सैंपलिंग रेट, 381पीपीआई और 950Nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस मोबाइल स्क्रीन को कंपनी ने ग्लास प्रोटेक्शन भी दी है।
Processor: Tecno Pova 8 मोबाइल की परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 और Mali-G610 MC2 GPU दिए गए हैं। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट पोट्रेट मोड, व्लॉग मोड, डुअल वीडियो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 8,000 mAh की बैटरी के साथ 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। जो फोन को काफी तेजी के साथ चार्ज करेगा। वहीं कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 1,198 घंटे का स्टैंडबाय, अधिकतम 39.5 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।
Also Read:- OnePlus Turbo 6X Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत



















