Home Upcoming Mobile Oppo Find X9s स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स लीक

Oppo Find X9s स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स लीक

0
5
Oppo Find X9s in hindi

Oppo Find X9s: ओप्पो कंपनी अपने Find X9 सीरीज के विस्तार को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीरीज में Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया जायेगा। इन दोनों स्मार्टफोन का लुक बेहद तगड़ा दिया गया है। जिससे लोग इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। ये फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा, हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी को शेयर किया है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Oppo Find X9s Specifications

Display: Oppo Find X9s फोन में आपको 6.59-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलेगा। जिसकी पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। फोन में Immortalis G925 MC12 GPU, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज के मामले में यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

Camera: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9s में Hasselblad-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Battery: बैटरी की बात करें तो Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। वहीं, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी।

Oppo Find X9s Price in India

टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक ओप्पो स्मार्टफोन की कीमत 79,999 रुपए से शुरू हो सकती है। यह हैंडसेट की ग्लोबल कीमत से थोड़ी कम है। याद दिला दें कि मलेशिया में इस फोन को MYR 3599 (लगभग 85,000 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि ये दोनों स्मार्टफ़ोन कंपनी की साइट के अलावा Flipkart और Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Also Read:- ChatGPT एप को डिलीट करने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स अब Claude का रुख कर रहे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here