Samsung Galaxy A27 5G : Samsung कंपनी ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इस फोन के साथ 6 साल तक का OS व सिक्योरिटी पैच अपडेट प्रोवाइड करेगी।
Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसके साथ LPDDR5X RAM व UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलत है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Samsung Galaxy A27 5G Price
Samsung कंपनी ने भारतीय बजार में Samsung Galaxy A27 5G मोबाइल को 28,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। वहीं, टॉप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,499 रुपये है।
Samsung Galaxy A27 5G फोन की सेल 3 जुलाई से भारत में शुरू होगी। इस फोन में कंपनी ने Light Green, Light Pink और Black कलर ऑप्शन पेश किए हैं। लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।
Samsung Galaxy A27 5G Specifications
Display: Samsung Galaxy A27 फोन के डिस्प्ले कि बात करें तो 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, इसके साथ Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A27 मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Samsung Galaxy A27 फोन को भारतीय बाजार में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy A27 स्मार्टफोन में Awesome Intelligence मौजूद है। यह सैमसंग का एआई टूल है जिसमें Circle to Search, Voice और Live Transcription सहित ढेरों एआई फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं IP64 रेटिंग के साथ यह मोबाइल पानी की बौछारों से भी सुरक्षित रह सकता है। बताते चलें कि फोन अनलॉक करने के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
Also Read:- OnePlus N6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स





















