Samsung Galaxy A27: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया मिड-बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में Samsung Galaxy A27 को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स ने टेक मार्केट में इसकी चर्चा तेज कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BIS वेबसाइट पर इस फोन का मॉडल नंबर “SM-A276B/DS” देखा गया है। यहां “A27” फोन के नाम की पुष्टि करता है, जबकि “DS” से यह संकेत मिलता है कि डिवाइस डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है। किसी भी स्मार्टफोन का BIS सर्टिफिकेशन में दिखाई देना इस बात का संकेत माना जाता है कि कंपनी उसे जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।
Samsung Galaxy A27 के स्पेसिफिकेशन्स
Display: सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Processor: सैमसंग का यह मिड बजट फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4GB/6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI पर काम करेगा।
Camera: Galaxy A27 के बैक में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है।
Battery: बैटरी बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकेगा। लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा फोन में वाटरप्रूफ और डस्ट-रेसिस्टेंट फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे डिवाइस की सुरक्षा और मजबूती बढ़ जाएगी।
Samsung Galaxy A27 की कीमत
हालांकि Samsung ने अभी तक Samsung Galaxy A27 की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन BIS लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इसे मिड-बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद सकें।
अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में अच्छा विकल्प बन सकता है।
Also Read:- खुशखबरी! Samsung Galaxy S25 Ultra फोन पर मिल रहा है 30 हजार से अधिक का डिस्काउंट






















