Home News Vivo T5 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, 3000 का बंपर...

Vivo T5 Pro 5G की बिक्री आज से शुरू, 3000 का बंपर Discount

0
4
Vivo T5 Pro 5G Price

Vivo T5 Pro 5G: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया था। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की सेल शुरू कर दी है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इस दौरान फोन को बंपर ऑफर का फायदा उठाकर किफायती दाम में घर लाया जा सकेगा।

Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही हैंडसेट में Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी रैम 12 जीबी है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Vivo T5 Pro 5G Specifications

Display: Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में मिलने वाले डिस्प्ले की बात करें तो इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2800 × 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है। इसे HDR10+ का साथ मिला है।

Processor: इस फोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी रैम 12 जीबी है। वीवो टी5 प्रो Android 16 बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के लिए फोन में 50MP का Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। इसके साथ 2MP का डेप्थ लेंस भी मिलता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इससे ४क वीडियो शूट किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, साथ ही फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। जो फोन को कम समय में चार्ज करता है।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर वीवो टी5 प्रो में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इस फोन में स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसे पानी व धूल से बचाने के लिए IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है। इसके साथ इसे MIL- STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इस डिवाइस की डायमेंशन 163.73×76.1×8.25mm और वजन 213 ग्राम है।

Vivo T5 Pro 5G Price

वीवो ने टी5 प्रो को तीन स्टोरेज ऑप्शन में उतारा है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल क्रमश: 33,999 रुपये व 39,999 रुपये में मिल रहा है।

इस स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 1550 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर 6 महीने के लिए 5167 रुपये की ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे।

Also Read:- 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Redmi A7 Series, जानें पूरी डिटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here