Home Upcoming Mobile Vivo X300 FE भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा पावरफुल कैमरा

Vivo X300 FE भारत में लॉन्च कंफर्म, मिलेगा पावरफुल कैमरा

0
3
Vivo X300 FE Price

Vivo X300 FE: वीवो कंपनी भारतीय बाजार में vivo X300 FE स्मार्टफोन को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल की फोटो और फीचर्स की जानकारी दी गई है।

Vivo X300 FE 5G Launch Date

Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मई में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। इस फोन को स्लिम बॉडी और कॉम्पैक्ट व स्टाइलिश डिजाइन के साथ ही Extender Camera Kit के साथ आएगा। वीवो एक्स300 एफई ZEISS Telephoto Extender Gen 2 के साथ लॉन्च होगा। हालांकि इस किट को खरीदने के लिए अलग से पैसा देना होगा।

Vivo X300 FE 5G Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह डिस्प्ले 1Hz से लेकर 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यानी फोन अपने आप जरूरत के अनुसार रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है, जिससे बैटरी की खपत भी कम होती है और यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

इसके अलावा इस फोन में 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। AMOLED पैनल होने के कारण इसमें कलर्स काफी ब्राइट और शार्प दिखाई देते हैं। इसलिए यह फोन वीडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार है। Vivo X300 FE में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो कि लेटेस्ट और हाई-एंड प्रोसेसर माना जाता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी एप्लिकेशन को आसानी से हैंडल कर सकता है।

फोन में 12GB LPDDR5X अल्ट्रा RAM दी गई है, जो तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही फोन में 256GB और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा डेटा स्टोर करने की सुविधा मिलती है।

इस प्रोसेसर और स्टोरेज कॉम्बिनेशन की वजह से यह फोन हाई-ग्राफिक्स गेम्स खेलने और मल्टीटास्किंग करने के लिए भी काफी बेहतरीन माना जा रहा है।

Camera: अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Vivo X300 FE आपको जरूर पसंद आएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX921 सेंसर के साथ आता है, जो शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है, जिससे दूर की चीजों को भी साफ कैप्चर किया जा सकता है।

तीसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिससे आप वाइड एंगल फोटो आसानी से ले सकते हैं। यह कैमरा ग्रुप फोटो और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए काफी उपयोगी साबित होता है।

वहीं, फोन के फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। सोशल मीडिया क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए यह कैमरा काफी शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Battery: बैटरी के मामले में भी Vivo X300 FE काफी दमदार साबित होता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है।

इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से यूजर्स पूरे दिन आराम से फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें, फोन आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बहुत कम समय में चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 40W वायरलेस चार्जिंगका भी सपोर्ट दिया गया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी vivo X300 FE इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च होगा।

Also Read:- Air Cooler Under 5000: कम बजट में पाएं जबरदस्त ठंडक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here