5G Mobile Under 8000: अगर आपका बजट सिर्फ 8 हजार रुपये है, और आप इसी बजट में 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। तो इस बजट में भी आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इस लिस्ट में आपको Samsung, Redmi, Lava, Tecno जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड के स्मार्टफोन में आपको बेहतरीन फीचर्स व शनदार लुक वाले स्मार्टफोन देखने को मिल जायेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते है इन स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Redmi A4 5G
Redmi A4 5G में 1600×720 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है।

Redmi A4 5G फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में A4 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Redmi A4 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M06 5G
Samsung का Galaxy M06 5G भी इस बजट में शानदार विकल्प है। इसमें 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 5G नेटवर्क पर बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Galaxy M06 5G Android 15 आधारित One UI 6.0 पर काम करता है।
फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy M06 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 7,999 रुपये है।
Tecno Pop 9 5G
Tecno Mobile का Tecno Pop 9 5G भी कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। Tecno Pop 9 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है।
Lava Shark 5G
Lava Shark 5G भी बजट 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है। इस फोन में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
फोन में Unisoc T765 6nm चिपसेट दिया गया है और यह Android 15 पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
Lava Storm Lite 5G
Lava Storm Lite 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Storm Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Storm Lite 5G स्मार्टफोन में आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Storm Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lava Storm Lite 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
अगर आपका बजट 8 हजार रुपये तक है और आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये सभी स्मार्टफोन आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 5G प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ ये फोन बजट सेगमेंट में काफी आकर्षक दिखाई देते हैं। खासतौर पर Redmi, Samsung और Lava के ये स्मार्टफोन कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं।
Also Read:- 22 मई को भारत में लॉन्च होगा Realme 16T स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स




















