Home Upcoming Mobile Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक

Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक

0
4
Lava Shark 2 5G Launch soon

Lava Shark 2 5G: लावा कंपनी भारतीय बाजार में Lava Shark 5G स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था। फिलहाल कंपनी अब अपना Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन को लेकर अपडेट दिया है। लावा शार्क 2 5जी इसी महीने भारत में लॉन्च होगा। यह भी एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जाएगी।

Lava के मुताबिक फोन को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Lava Shark 2 5G Specifications

Display: Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन में आपको 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस देगा।

Processor: परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऐसा चिपसेट दिया जाएगा, जिसका AnTuTu v11 स्कोर 5 लाख से ज्यादा बताया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम शेयर नहीं किया है। इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी। वहीं भारतीय बाजार में इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128GB या 256GB स्टोरेज मिल सकती है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमे 50MP प्राइमरी कैमरा व AI सपोर्टेड सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। यह कैमरा HD फोटो, पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Lava Shark 2 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है। यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग या 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

यह स्मार्टफोन कई 5G बैंड्स को सपोर्ट कर सकता है, जिससे यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलेगा।

Lava Shark 2 5G Price

Lava Shark 2 5G की कीमत लगभग 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह फोन बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Lava Shark 2 5G उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो कम बजट में आधुनिक फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इसे बजट सेगमेंट में आकर्षक स्मार्टफोन बना सकते हैं। खास बात यह है कि यह फोन भारतीय कंपनी Lava International द्वारा पेश किया जाएगा, जिससे यूजर्स को किफायती कीमत में बेहतर फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Also Read:- 5G Mobile Under 8000: Samsung से लेकर Redmi और Lava जैसे बड़े ब्रांड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here