Home News 7500mAh बैटरी के साथ Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन लॉन्च

7500mAh बैटरी के साथ Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन लॉन्च

0
2
Honor Play 80 Plus Price

Honor Play 80 Plus: ऑनर कंपनी ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘Play 80’ सीरीज के तहत नया Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बड़ी बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं, जो इसे बजट से मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन में 6.61 इंच की HD+ डिस्प्ले व क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर तथा 7500mAh की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन तथा कीमत के बारे में।

Honor Play 80 Plus स्पेसिफिकेशन्स

Display: Honor Play 80 Plus फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.61-इंच (720 x 1,604 पिक्सल) का TFT LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,010 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 16.7 मिलियन कलर्स, 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 85 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है।

Processor: फोन की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट, जो 2.3GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है, नए Honor Play 80 Plus को पावर देता है। Honor के नए Android 16-बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इसके साथ ही इसमें Adreno 613 GPU, 12GB तक की RAM और 256GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको रियर में f/1.8 अपर्चर वाला एक 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। सेफ्टी के लिए इस हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

Battery: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। Honor Play 80 Plus में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। यह बैटरी उन यूजर्स के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो ज्यादा समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस का डायमेंशन 163.9 x 75.9 x 8.29mm है और इसका वजन लगभग 205 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में संतुलित महसूस होता है।

Honor Play 80 Plus की कीमत

Honor Play 80 Plus के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग ₹24,000) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। हालांकि, कंपनी ने इसके अन्य वेरिएंट्स जैसे 6GB + 256GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद परफॉर्मेंस मिले, तो Honor Play 80 Plus एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासतौर पर इसकी 7500mAh बैटरी इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। बजट सेगमेंट में यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक से मिड-लेवल परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।

Also Read:- iQOO Neo 10 स्मार्टफोन नए लुक में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here