Motorola Razr Fold: Motorola कंपनी ने इसी साल ग्लोबल मार्केट में अपना Motorola Razr Fold फोन लॉन्च किया था। वहीं ब्रांड ने भारत में भी इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। फोन इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर टीज़र लाइव हो गया है।
Motorola Razr Fold फोल्डेबल फोन में OLED स्क्रीन और क्वालकॉम की पावरफुल चिप Snapdragon 8 Gen 5 दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Motorola Razr Fold लांच डेट
मोटोरोला ने ऑफिशियल ट्वीट कर Motorola Razr Fold की भारत में जल्द लॉन्चिंग का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक न तो फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की गई है और न ही फीचर्स का खुलासा किया गया है। माना जा रहा है कि रेजर फोल्ड के भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल वेरिएंट वाले फीचर्स ही मिलेंगे।
Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन्स
Display: Motorola Razr Fold फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें मेन डिस्प्ले 8 इंच का है। इसका रेजलूशन 2के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है। इसकी कवर स्क्रीन 6.6 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 ग्लास लगाया गया है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.8GHz है। इसके साथ Adreno A829 GPU दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 512 जीबी तक है। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है।
Camera: Motorola Razr Fold फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा आउटर डिस्प्ले पर और 20MP का इनर कैमरा भी मिलता है। यह डिवाइस 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।
Battery: Motorola Razr Fold फोन की पावर बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड, 50W वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
मोटोरोला रेजर फोल्ड के आने से इंडियन मार्केट में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ जाएगा। इस डिवाइस से सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और वनप्लस ओपन को जबरदस्त चुनौती मिलेगी।
Also Read:- 7500mAh बैटरी के साथ Honor Play 80 Plus स्मार्टफोन लॉन्च





















