Home News Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300...

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra

0
6
Vivo X300 Ultra in hindi

Vivo X300 Ultra: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को लॉन्च कर दिया है, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। कंपनी ने इस फोन को X सीरीज के तहत पेश किया है, जिसमें पहले ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro जैसे दमदार स्मार्टफोन शामिल हो चुके हैं। यह नया Ultra वेरिएंट अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और हाई-एंड कैमरा सेटअप के कारण खास चर्चा में है। इससे पहले इसे चीन में लॉन्च किया जा चुका था और अब भारतीय यूजर्स भी इसका फायदा उठा पाएंगे।

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी और 200MP का ही टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 6600mAh की बैटरी मिलती है। तो चलिए विस्तार से जानते है Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Vivo X300 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

Display: Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहद शानदार हो जाता है। TÜV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन के कारण आंखों पर कम असर पड़ता है।

डिजाइन की बात करें तो यह फोन ग्लास और एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूत फील देता है। यह Eclipse Black और Victory Green जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Processor: इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 3nm प्रोसेसर दिया गया है, जो Oryon CPU आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस टास्क, मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है, जो ग्राफिक्स को स्मूद और लैग-फ्री बनाता है। फोन में 16GB LPDDR5X Ultra Pro RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स को तेज स्पीड और ज्यादा स्टोरेज मिलता है।

Camera: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Vivo X300 Ultra फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह सेटअप एडवांस फोटोग्राफी और जूम क्वालिटी के लिए शानदार अनुभव देगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी के मामले में भी Vivo X300 Ultra फोन काफी आगे नजर आता है। Vivo X300 Ultra में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल की चार्जिंग सुविधा मिलेगी।

लेटेस्ट फीचर्स

Vivo X300 Ultra में लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 5G मल्टी-बैंड सपोर्ट, Wi-Fi 6/6E, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C (USB 3.2)।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी इसमें 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए भरोसेमंद बनाता है।

Vivo X300 Ultra की कीमत

Vivo X300 Ultra की कीमत भारत में 1,59,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके साथ Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra की कीमत 27,999 रुपये और Vivo Imaging Grip Kit की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। अगर आप इन सभी एक्सेसरीज़ के साथ फोन खरीदते हैं, तो इसकी कुल कीमत 2,09,999 रुपये तक जाती है।

इस स्मार्टफोन की सेल भारत में 14 मई से शुरू होगी और इसे Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

Vivo X300 Ultra एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो खासतौर पर कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में शानदार विकल्प बनकर सामने आता है। 200MP कैमरा, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे हाई-एंड यूजर्स के लिए एक आकर्षक डिवाइस बनाते हैं। अगर आप एक टॉप-लेवल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

Also Read:- Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, जानें खूबी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here