Vivo X300 FE: वीवो कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को X सीरीज के तहत पेश किया है, जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। यह नया FE वेरिएंट अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और हाई-एंड कैमरा सेटअप के कारण खास चर्चा में है। इससे पहले इसे चीन में लॉन्च किया जा चुका था और अब भारतीय यूजर्स भी इसका फायदा उठा पाएंगे।
Vivo X300 FE स्मार्टफोन में 6.31 का AMOLED डिस्प्ले व Snapdragon 8 Gen 5 का दमदार प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है Vivo X300 FE स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Vivo X300 FE स्पेसिफिकेशन्स
Display: Vivo X300 FE स्मार्टफोन में 6.31 का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह इस सीरीज का कॉम्पैक्ट फोन होने वाला है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट व 2640 x 1216 पिक्सल रेजलूशन मिलता है, जिसके साथ 5000 Nits ब्राइटनेस मिलती है।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में Vivo X300 FE काफी पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है, जिससे फोन तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हेवी ऐप्स के इस्तेमाल में यह फोन शानदार अनुभव देता है।
Camera: कैमरा सेगमेंट में भी Vivo X300 FE काफी मजबूत है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8MP का है, जो अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए इस्तेमाल होता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। यह फोन लो-लाइट फोटोग्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन करता है।
Battery: बैटरी के मामले में भी Vivo X300 FE निराश नहीं करता। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है।
फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसके अलावा 40W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में और मजबूत बनाती है।
Vivo X300 Ultra की कीमत
Vivo X300 FE को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 14 मई से शुरू होगी और इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा, Vivo Zeiss Telephoto Extender Gen 2 की कीमत 15,999 रुपये और Vivo Zeiss Telephoto Extender Accessories Kit की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं। इसका पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी इसे एक ऑल-राउंडर डिवाइस बनाते हैं। अगर आप प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Vivo X300 FE आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
Also Read:- Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra





















