Home Reviews Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ धमाल मचा रहा iQOO 15R

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ धमाल मचा रहा iQOO 15R

0
6

iQOO 15R: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15R स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो शानदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप कैमरा अनुभव चाहते हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

iQOO 15R मोबाइल में बड़ी 7600mAh की बैटरी, दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, स्मूथ गेमिंग के लिए Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की पूरी जानकारी।

iQOO 15R Price

iQOO 15R स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था।

8GB RAM + 256GB Storage– ₹44,999
12GB RAM + 256GB Storage – ₹47,999
12GB RAM + 512GB Storage – ₹52,999

कंपनी एचडीएफसी और एक्सिस बैंक कार्डधारकों को ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत क्रमशः ₹40,999, ₹43,999 और ₹48,999 रह जाती है।

iQOO 15R Specifications

Display: iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ हो जाती है। इसके अलावा, स्क्रीन 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

फोन को मजबूती देने के लिए इसमें IP68 और IP69 वाटर तथा डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट में उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में iQOO 15R काफी दमदार साबित होता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Adreno 826 GPU मौजूद है।

गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी शामिल की है। यह चिप गेम्स के विजुअल्स को बेहतर बनाती है और फ्रेम रेट को अधिक स्थिर रखने में मदद करती है।

स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे यूजर्स को तेज स्पीड और पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मिलता है।

Camera: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है, जिससे बड़े फ्रेम और ग्रुप फोटो आसानी से कैप्चर किए जा सकते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सोशल मीडिया और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए शानदार क्वालिटी प्रदान करता है।

Battery: iQOO 15R की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की विशाल बैटरी है। यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर लंबे समय तक उपयोग का अनुभव देती है। चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें, बैटरी आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है।

फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इससे बैटरी बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है और यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती।

अन्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS, IR ब्लास्टर, USB Type-C पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

कुल मिलाकर, iQOO 15R उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और शानदार कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Also Read:- Redmi Turbo 5 India Launch Date: 16 जून को भारत में होगा लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here