Motorola Edge 70 Pro Plus: Motorola कंपनी भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए Motorola Edge 70 Pro Plus फोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8000 सीरीज चिपसेट मिल रहे हैं जो पिछले वाले Edge 70 Pro में देखने को मिले थे। डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी भी है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Motorola Edge 70 Pro Plus Price
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro Plus मोबाइल को आप 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको डिवाइस का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस बेनिफिट भी मिल रहा है।
Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन की पहली सेल 11 जून से Flipkart और Motorola India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होने जा रही है। Motorola Edge 70 Pro+ तीन कलर – Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel – में आता है।
Motorola Edge 70 Pro Plus Specifications
Display: Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 1.5 के, पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Processor: प्रोसेसिंग के लिए Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, Arm Mail-G720 MC8 GPU, 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। इसके साथ डेटा सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony LYT-710 लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का परीस्कोप टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। इसमें बेहतर जूम के साथ पोट्रेट मोड दिया गया है। इसके वहीं फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 50MP का तगड़ा कैमरा दिया गया है।
Battery: Motorola Edge 70 Pro Plus फोन में 6,500mAh की तगड़ी बैटरी दी गई हैं, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W (वायर्ड) और 15W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ 5W वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।
Motorola Edge 70 Pro Plus 5G फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक 1.5मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी यह मोटोरोला स्मार्टफोन सुरक्षित रह सकता है। वहीं कस्टमर्स को इस मोबाइल में Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Also Read:- 12 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Lava Bold N2 5G





















