Motorola Edge 2026: Motorola कंपनी ने अपना चर्चित फोन Motorola Edge 2026 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में आपको 6.3 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलता है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट लगाया है। इसके साथ में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है। Edge 2026 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Motorola Edge 2026 Price
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 599.99 डॉलर (लगभग 52000 रुपये) में पेश किया गया है। फोन को 11 जून से खरीदा जा सकेगा। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसे Pantone Martini Olive कलर में लॉन्च किया गया है।
Motorola Edge 2026 Specifications
Display: डिस्प्ले की बात करें तो Edge 2026 फोन में 6.3 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन OLED पैनल से लैस होकर आता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।
Processor: प्रोसेसिंग के लिए Motorola Edge 2026 फ़ोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM दी गई है और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलता है।
Camera: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Motorola Edge 2026 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मुख्य कैमरा 50MP का है और इसमें Sony Lytia 710 सेंसर लगा है। इस कैमरा सेटअप में 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी है, जिसका फील्ड ऑफ़ व्यू 122 डिग्री है, और साथ ही 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा भी है। वहीं सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कई AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।
Battery: Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन में मिलने वाली बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है।
Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। यह Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शन मौजूद हैं।
Also Read:- MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर के साथ Honor X7e फोन लॉन्च




















