Motorola Edge 70 Pro Plus: Motorola कंपनी इन दिनों अपने स्मार्टफोन को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ब्रांड ने Motorola Edge 70 Pro Plus की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी का कहना है कि ये फोन अगले महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। इस फोन में आपको कई एडवांस व तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।
Motorola Edge 70 Pro Plus फोन में आपको 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, MediaTek का Dimensity 8500 Extreme चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Motorola Edge 70 Pro Plus Launch Date
Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 4 जून को लॉन्च किया जायेगा। फोन को कंपनी Flipkart पर टीज़ भी कर दिया है। इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की कीमत 50 हजार रुपये के करीब कही जा रही है।
Motorola Edge 70 Pro Plus Specifications
Display: डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में OLED पैनल बताया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस आ सकती है।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में ये स्मार्टफोन को टक्कर देता है इसमें आपको MediaTek का Dimensity 8500 Extreme चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Hello UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा, जो कि एंड्राइड १६-बेस्ड होगा।
Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro Plus में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आ सकते हैं। इसमें 3.5x जूम सपोर्ट मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Battery: Motorola Edge 70 Pro Plus फोन में आपको 6500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ में कंपनी 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। कंपनी ने फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी गिनाया है। फोन में मल्टीपल कलर शेड्स देखने को मिलेंगे।
Motorola Edge 70 Pro Plus Price
कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro Plus स्मार्टफोन की संभावित भारत में कीमत लगभग ₹49,999 हो सकती है। लेकिन लॉन्च के बाद ही इस फोन की सही कीमत का पता चलेगा।
Also Read:- Moto G37 और Moto G37 Power की सेल शुरू, सिर्फ 13999 रुपये में





















