Moto G37 or Moto G37 Power: Motorola कंपनी ने भारतीय बाजार में हाल ही में दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power 5G को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोनों का लुक बेहद शानदार दिया गया है। साथ ही इन स्मार्टफोन्स को बेहद कम कीमत के साथ कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
आज से Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन की सेल को शुरू कर दी गई है। इन स्मार्टफोन को सिर्फ 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते है Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Moto G37 or Moto G37 Power Price
मोटो जी37 यह मोटोरोला का 15 हजार से कम का 5जी फोन है। Moto G37 5G को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलेगी। वहीं Moto G37 Power की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मॉडल का 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 128GB मेमेारी मिलेगी। मोटोरोला जी37 और जी37 पावर 5जी फोन की सेल कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी।
Moto G37 Specifications
Display: Moto G37 फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है।
Processor: परफॉर्मेंस के हिसाब से देखे तो इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप के मामले में Moto G37 फोन में आपको 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 191 ग्राम है।
Moto G37 Power Specifications
Display: Moto G37 Power स्मार्टफोन में 6.7 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Display Colour Boost तकनीक और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में Smart Water Touch फीचर भी मौजूद है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए Moto G37 Power स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। 4GB रैम के साथ 8GB तक RAM Boost का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 12GB तक की रैम मिल सकती है। इसके अलावा 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स फास्ट ओपन होते हैं और फाइल ट्रांसफर भी फास्ट मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Moto G37 Power फोन में Android 16 पहले से इंस्टॉल मिलेगा और कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का भी वादा किया है। इसके साथ Hello UI, Google Gemini इंटीग्रेशन, Moto Secure और ThinkShield सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Moto G37 Power मोबाइल में 50MP का Quad-Pixel प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2-in-1 Light Sensor मिलता है। कैमरे में Shot Optimization और Auto Smile Capture जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं Google Photos के AI टूल्स जैसे AI Magic Eraser, AI Photo Unblur और Reimagine का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Also Read:- आज लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन





















