Nothing Phone 4b: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है क्योंकि Nothing Phone 4b स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। कंपनी ने इस फोन को अपने लेटेस्ट B सीरीज का फोन है।
Nothing Phone 4b स्मार्टफोन में 6.77 इंच का Samsung Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। वहीं, फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Nothing Phone 4b Price in India
Nothing Phone 4b मोबाइल को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है।
Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन की सेल 14 जुलाई 2026 से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales सहित प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 33,699 रुपये पड़ेगी। कलर्स के मामले में फोन Black, White और Blue ऑप्शंस में मिलेगा।
Nothing Phone 4b Specifications
Display: Nothing Phone 4b में मिलने वाली डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। फोन में 2000 Nits पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Processor: Nothing Phone 4b फोन के प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वेपर कूलिंग चेंबर भी शामिल है, जो 4,400 sq mm हीट डिसिपेशन से लैस है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी ने इसमें तीन साल के लिए OS अपग्रेड्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने का वादा किया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट भी मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो Nothing Phone 4b फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक पर Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है, जिसमें 45 mini-LEDs मिलते है। फोन का डायमेंशन 164.4×78.2×8.6 mm और भार 210 ग्राम है।
अन्य फीचर्स
फोन में Bluetooth 6.0, GPS, Wi-Fi 6 और QZSS जैसे सभी बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं। इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 210 ग्राम है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर भी शामिल है। पानी व धूल से कुछ हद तक बचाव के लिए फोन को कथित तौर पर IP64 रेटिंग मिली है।
Also Read:- Flipkart GOAT Sale: Poco M8 5G पर भारी डिस्काउंट





















