Home News Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ Moto G37 Power भारत में लॉन्च

Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ Moto G37 Power भारत में लॉन्च

0
4
Moto G37 Power

Moto G37 Power: Motorola कंपनी ने G-सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन का लुक बेहद ही शनदार दिया गया है।

Moto G37 Power स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Moto G37 Power Specifications

Display: Moto G37 Power स्मार्टफोन में 6.7 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Display Colour Boost तकनीक और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में Smart Water Touch फीचर भी मौजूद है।

Processor: परफॉर्मेंस के लिए Moto G37 Power स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। 4GB रैम के साथ 8GB तक RAM Boost का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 12GB तक की रैम मिल सकती है। इसके अलावा 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स फास्ट ओपन होते हैं और फाइल ट्रांसफर भी फास्ट मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Moto G37 Power फोन में Android 16 पहले से इंस्टॉल मिलेगा और कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का भी वादा किया है। इसके साथ Hello UI, Google Gemini इंटीग्रेशन, Moto Secure और ThinkShield सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।

Camera: फोटोग्राफी के लिए Moto G37 Power मोबाइल में 50MP का Quad-Pixel प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2-in-1 Light Sensor मिलता है। कैमरे में Shot Optimization और Auto Smile Capture जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं Google Photos के AI टूल्स जैसे AI Magic Eraser, AI Photo Unblur और Reimagine का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Moto G37 Power Price in India

Moto G37 Power फोन की कीमत 4GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये में रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये तय की गई है। कंपनी के अनुसार फोन की सेल 25 मई से Flipkart और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी। डिजाइन की बात करें तो Moto G37 Power फोन Pantone Curated रंगों में लॉन्च किया गया है।

Also Read:- OnePlus 15R स्मार्टफोन हुआ महंगा! जानें कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here