Home News भारत में लॉन्च हुआ Moto G37 स्मार्टफोन, जानें खासियत

भारत में लॉन्च हुआ Moto G37 स्मार्टफोन, जानें खासियत

0
5
Moto G37 Price

Moto G37: भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए Motorola कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power 5G को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोनों का लुक बेहद शानदार दिया गया है। साथ ही इन स्मार्टफोन्स को बेहद कम कीमत के साथ कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Moto G37 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट के साथ 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Moto G37 Specifications

Display: Moto G37 फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है।

Processor: परफॉर्मेंस के हिसाब से देखे तो इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप के मामले में Moto G37 फोन में आपको 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

Moto G37 Price in India

Moto G37 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। एक्सपेंडेबल रैम के साथ यह 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) से काम कर सकता है। मोटो जी37 की सेल 25 मई से शुरू होगी और इस सस्ते 5जी फोन को PANTONE Impenetrable और PANTONE Capri कलर में खरीदा जा सकेगा।

Also Read:- Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ Moto G37 Power भारत में लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here