Home Best Deals खुशखबरी! 8000 रुपये सस्ता हुआ Realme 15 Pro स्मार्टफोन

खुशखबरी! 8000 रुपये सस्ता हुआ Realme 15 Pro स्मार्टफोन

0
3
Realme 15 Pro स्मार्टफोन

Realme 15 Pro: अगर आप एक दमदार फीचर्स वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन पर इस समय भारी छूट दी जा रही है। कंपनी ने इस फोन की कीमत में सीधा ₹8,000 तक का डिस्काउंट ऑफर किया है, जिससे यह फोन अब पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है। यह शानदार डील ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध है, जहां से आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Realme 15 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले व ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। वही इस फोन में आपको 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Realme 15 Pro की कीमत

Realme 15 Pro के अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट पर ₹8,000 की सीधी छूट दी जा रही है। वहीं बाकी वेरिएंट्स पर ₹7,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट, जो लॉन्च के समय ₹31,999 में आया था, अब सिर्फ ₹24,999 में खरीदा जा सकता है।
8GB RAM + 256GB वेरिएंट, जिसकी लॉन्च कीमत ₹33,999 थी, अब घटकर ₹26,999 रह गई है।

Realme 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Display: Realme 15 Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच की फुल HD+ 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी पावरफुल है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.84GHz से 2.8GHz तक जाती है।

यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। साथ ही इसमें LPDDR4X RAM सपोर्ट मिलता है, जो फोन की स्पीड को और बेहतर बनाता है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 15 Pro स्मार्टफोन में रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Battery: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। Realme 15 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है।

टेस्टिंग के दौरान इसका PCMark बैटरी स्कोर 15 घंटे 40 मिनट तक गया है, जो इसे एक लॉन्ग-लास्टिंग फोन बनाता है। इसके साथ ही इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

अगर आप ₹25,000 के बजट में एक प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Realme 15 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। दमदार बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर, हाई-क्वालिटी कैमरा और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ यह फोन इस समय मिल रहे डिस्काउंट के कारण और भी वैल्यू फॉर मनी बन गया है।

Also Read:- Dimensity 6300 के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here