Home News Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t 5G

Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t 5G

0
1
Vivo S50t 5G Price

Vivo S50t 5G: Vivo S50t 5G: वीवो कंपनी ने अपनी S-सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo S50t 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। लुक और डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम और मॉडर्न दिखाई देता है, जो पहली नजर में ही आकर्षित करता है।

Vivo S50t 5G स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 16 ओएस आता है। यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Vivo S50t 5G स्पेसिफिकेशन्स

Display: Vivo S50t 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K तक रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ में कंपनी ने HDR सपोर्ट भी दिया है। फोन में P3 कलर गेमट सपोर्ट भी मिलता है।

Processor: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। Vivo S50t 5G में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है।

फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है, जो यूजर्स को एक स्मूद और कस्टमाइज्ड एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसमें बेहतर UI और कई नए फीचर्स भी मिलते हैं।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S50t 5G स्मार्टफोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में तीसरा कैमरा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दोनों ही कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया है।

Battery: Vivo S50t 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन बहुत तेजी से चार्ज हो जाता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिए बेहतर माना जाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, NFC और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे आप इसे रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivo S50t 5G की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo S50t 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन (लगभग ₹48,500) रखी गई है। वहीं, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन (करीब ₹50,000) है।

यूजर्स इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

कुल मिलाकर Vivo S50t 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जो शानदार डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है। अगर आप एक हाई-परफॉर्मेंस 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Also Read:- 5G Phone Under 8000: कम कीमत में किफायती स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here