iQOO Z11 Series: iQOO ने अपनी नई Z11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने iQOO Z11 और iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किये हैं। दोनों ही स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।
वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये स्मार्टफोन भारत समेत कई अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि iQOO ने इन फोनों में बड़ी बैटरी देने के बावजूद इन्हें स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया है।
iQOO Z11 स्पेसिफिकेशन्स
Display: iQOO Z11 स्मार्टफोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। कंपनी ने इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी दमदार माना जाता है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। हालांकि चीन में कंपनी ने इसका 12GB RAM वेरिएंट भी लॉन्च किया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैमरा फीचर्स को देखते हुए यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
Battery: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसमें सिलिकन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन ज्यादा मोटा महसूस नहीं होता। फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बैटरी काफी तेजी से चार्ज हो जाती है।
जो लोग लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या यात्रा के दौरान फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह बैटरी काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशन्स
Display: iQOO Z11x 5G को कंपनी ने थोड़ा किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया है। इस फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें AMOLED पैनल नहीं मिलता, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
Processor: फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली टास्क और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11x में भी 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Battery: फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। दोनों डिवाइस Android 16 बेस्ड OriginOS पर काम करते हैं।
iQOO Z11 Series की कीमत?
कंपनी ने iQOO Z11 और iQOO Z11x को अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। iQOO Z11 की शुरुआती कीमत RM 1899 (लगभग 45,000 रुपये) रखी गई है। वहीं iQOO Z11x की शुरुआती कीमत RM 1299 (करीब 31,000 रुपये) है।
दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग फोकस्ड फीचर्स के कारण iQOO की यह नई सीरीज यूजर्स को काफी पसंद आ सकती है।
Also Read:- OnePlus Nord CE6 भारत में लॉन्च, जानें खूबी




















