Oppo F35 Series 5G भारत में 5 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

0
20
Oppo F35 Series Launch

Oppo F35 Series: ओप्पो कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई Oppo F35 सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस सीरीज के दोनों फोन्स को 5 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी।

Oppo F35 सीरीज के तहत Oppo F35 Pro 5G और Oppo F35 5G मॉडल पेश किए जाएंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन्स के कैमरा फीचर्स, कलर ऑप्शन और कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Oppo F35 Series Launch Date

भारत में Oppo F35 5G सीरीज को कंपनी 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा।

Oppo F35 Series Specifications

Oppo F35 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ कैमरा के साथ होगा। Oppo F35 Pro 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी दोनों डिवाइस में Dual-Video Mode, AI Popout, AI Remix Collage, AI Portrait Glow और AI Portrait Retouching जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि नॉन प्रो Oppo F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मिल सकता है।

दोनों डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोनों डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि Oppo F35 सीरीज के बाकी फीचर्स और कीमत अभी सामने नहीं आई है।

Oppo F35 Series Price

Oppo ने अभी तक F35 5G और F35 Pro 5G की भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया है। कीमत की जानकारी 5 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है। फोन की कीमत इसके रैम, स्टोरेज और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

नोट: Oppo F35 Series के प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय बदल सकती है।

Also Read:- Upcoming Phones October 2026: भारत में लॉन्च होंगे ये 5 स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here