Poco C95 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का यह नया बजट स्मार्टफोन यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। फोन की खासियत इसकी 7500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.9 इंच डिस्प्ले और 50MP डुअल AI कैमरा सेटअप है।
Poco C95 Pro को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह फोन MediaTek Helio G91 Ultra प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे।
Poco C95 Pro Price
Poco C95 Pro को दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यूरोप में इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो, यानी लगभग 21,500 रुपये रखी गई है।
वहीं, फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 229 यूरो, यानी करीब 25,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Black, Blue और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Poco C95 Pro Specifications
Display: Poco C95 Pro में 6.9 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन होने के कारण यह फोन वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और ऑनलाइन कंटेंट पढ़ने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
Processor: प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G52 MC2 जीपीयू दिया गया है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए इस पोको के नए 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Battery: Poco C95 Pro का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7500mAh बैटरी है। बड़ी बैटरी क्षमता के चलते यह फोन सामान्य उपयोग में लंबे समय तक चल सकता है। ऐसे यूजर्स जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते, उनके लिए यह एक खास फीचर हो सकता है।
फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फास्ट चार्जिंग सपोर्ट चार्जिंग समय को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने फुल चार्ज होने में लगने वाले सटीक समय की जानकारी साझा नहीं की है।
Also Read:- 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ Oppo K15x मोबाइल लॉन्च




















