iQOO Z10x 5G: आज के समय में हर कोई कम बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहता है। अगर आप भी ऐसे ही किसी फोन की तलाश में हैं, तो iQOO का नया iQOO Z10x 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 598 रुपये की EMI देकर भी खरीद सकते हैं।
iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन में आपको 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU दिया है। वहीँ फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
iQOO Z10x 5G Specifications
Display: iQOO Z10x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो यूजर्स को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देती है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को काफी स्मूद बनाता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार हो जाता है।
इसके अलावा, 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की वजह से आप तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देख सकते हैं। फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
Processor: परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन काफी मजबूत है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार माना जाता है।
इसके साथ Mali-G615 MC2 GPU मिलता है, जो ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के कई ऐप्स चला सकते हैं और ज्यादा डेटा स्टोर कर सकते हैं।
Camera: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो क्लिक करता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जिससे पोर्ट्रेट शॉट्स बेहतर आते हैं।
यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें टाइम-लैप्स, स्लो-मोशन, नाइट मोड और पोर्ट्रेट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Battery: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें Infrared सेंसर और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है।
अन्य फीचर्स
iQOO Z10x 5G में आपको सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं जैसे 5G, 4G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट।
फोन का डिजाइन स्लिम है और इसकी मोटाई 8.09mm है, जबकि इसका वजन 204 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है।
iQOO Z10x 5G Price & offer
iQOO का यह स्मार्टफोन Amazon पर लिस्ट है। इस डिवाइस का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,998 रुपये में मिल रहा है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,998 रुपये व 20,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन पर 509 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 598 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर 16,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।
निष्कर्ष
अगर आप कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और अच्छा परफॉर्मेंस मिले, तो iQOO Z10x 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प है। यह फोन खासकर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं।
Also Read:- Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च, कीमत ₹12,000 से भी कम




















