Ai+ Pulse 2 FE: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट में एक और नया फोन लॉन्च हो गया है। टेक ब्रांड Ai+ ने अपना नया Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 10,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है।
Ai+ Pulse 2 FE फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, MediaTek Helio G81 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Ai+ Pulse 2 FE Price in India
Ai+ Pulse 2 FE मोबाइल की कीमत की बात की जाए तो यह भारत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रखी गई है।
वहीं स्मार्टफोन को Black, Blue, Green और Purple जैसे चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार फोन की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 से Flipkart के जरिए शुरू होगी।
Ai+ Pulse 2 FE Specifications
Display: Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन का सबसे खास फीचर इसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और सामान्य एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकते हैं।
बजट सेगमेंट में 120Hz डिस्प्ले उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो सोशल मीडिया, वीडियो और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन खरीदना चाहते हैं।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Helio G81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित nxtQ OS पर काम करता है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए Ai+ Pulse 2 FE में 50MP का AI-बेस्ड प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन करीब 199 ग्राम है। इसके अलावा डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Ai+ Pulse 2 FE को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से कुछ स्तर तक सुरक्षा प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह 4G स्मार्टफोन है। बजट कीमत में बड़ी स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स इसे एंट्री-लेवल स्मार्टफोन कैटेगरी में रखते हैं।
Also Read:- Vivo X Fold 6 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च! 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से मचेगा तहलका




















