Infinix GT 50 Pro: Infinix भारत में अपना नया गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फोन के लिए 27 अक्टूबर की तारीख का ऐलान किया है और इसकी टीजर इमेज से संकेत मिला है कि यह Flipkart पर बिकेगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Infinix GT 30 Pro का सक्सेसर है और इसे पहले ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा चुका है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Infinix GT 50 Pro Launch Date
Infinix GT 50 Pro को भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की टीजर इमेज के मुताबिक यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए उपलब्ध हो सकता है। भारतीय वर्जन की कीमत, RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की गई है।
इस फोन को रेड और ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। गेमिंग यूजर्स के लिए इसकी सबसे बड़ी खासियत Infinix का HydroFlow Liquid Cooling System है, जिसमें हीट डिसिपेशन के लिए फ्लो-चैनल डिजाइन और डुअल-पंप सिस्टम दिया गया है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन के गर्म होने को कम करने में यह कूलिंग सिस्टम मदद कर सकता है।
Infinix GT 50 Pro Specifications
Display: Infinix GT 50 Pro मोबाइल में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स तक जाता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन को देखना आसान हो सकता है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 के साथ आता है। यह डुअल SIM सपोर्ट वाला फोन है और इसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग तथा हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
Camera: Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.59 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन) का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Battery: बैटरी के लिहाज से यह फोन काफी मजबूत है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को तीन साल के OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Also Read:- Vivo S2 FE 5G लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, कीमत और फीचर्स




















