Home News MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च iQOO Z11x स्मार्टफोन

MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च iQOO Z11x स्मार्टफोन

0
1
iQOO Z11x Price

iQOO Z11x 5G: iQOO ने अपनी नई Z11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने iQOO Z11 और iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किये हैं। दोनों ही स्मार्टफोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये स्मार्टफोन भारत समेत कई अन्य मार्केट में भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में आपको 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशन्स

Display: iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन में आपको 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हालांकि इसमें AMOLED पैनल नहीं मिलता, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो iQOO Z11x 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली टास्क और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए iQOO Z11x में भी 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, वहीं फोन को तेजी चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं। दोनों डिवाइस Android 16 बेस्ड OriginOS पर काम करते हैं।

iQOO Z11x 5G की कीमत

iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में आता है। इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹22,999 की कीमत में उपलब्ध है।

Also Read:- 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च iQOO Z11 Series, जानें फीचर्स और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here