Home News 10,399 में लॉन्च हुआ Itel Zeno 200 स्मार्टफोन, लुक iPhone जैसा

10,399 में लॉन्च हुआ Itel Zeno 200 स्मार्टफोन, लुक iPhone जैसा

0
5
tel Zeno 200 in Hindi

Itel Zeno 200: Itel कंपनी ने भारतीय बाजार में Itel Zeno 200 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन लॉन्च होते ही चारों तरफ सुर्खियों में आ गया। यह फोन चर्चा में इसलिए है क्योंकि इस फोन का लुक iPhone 17 Pro जैसा दिया गया है। फोन के बैक पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा सेंसर के साथ LED मौजूद है। वहीं, फोन के बॉटम हिस्से में मैट ऑरेंज कलर ऑप्शन देखने को मिलता है।

Itel Zeno 200 स्मार्टफोन में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP कैमरा मौजूद है। वहीं फोन की बैटरी 5000mAh की है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Itel Zeno 200 स्पेसिफिकेशन्स

Display: Itel Zeno 200 स्मार्टफोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। कंपनी ने फोन में 590 Nits ब्राइटनेस दी है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग मिलती है। वहीं, यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है, जो कि इसे काफी मजबूत बनाता है।

Processor: परफॉरमेंस के लिए itel Zeno 200 फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर रन करता है, जो एंट्री-लेवल और बजट डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए itel Zeno 200 के बैक में सिंगल 13MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।

Battery: पावर बैकअप की बात करें तो itel Zeno 200 फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया जा रहा है।

इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 4G, IR Blaster, USB Type C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन AI फीचर्स से लैस है और बिना नेटवर्क के कॉलिंग की सुविधा इसमें मिलती है।

itel Zeno 200 की कीमत

कंपनी ने Itel Zeno 200 को 10399 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन में आपको Comet Orange, Meteor Titanium और Nightly Blue तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ग्राहक इसे Amazon प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 400 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Also Read:- MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लॉन्च iQOO Z11x स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here