Home Best Deals बंपर डिस्काउंट के साथ OnePlus Nord CE 6 Lite फोन की सेल...

बंपर डिस्काउंट के साथ OnePlus Nord CE 6 Lite फोन की सेल शुरू

0
1
OnePlus Nord CE 6 Lite Price

OnePlus Nord CE 6 Lite: OnePlus कंपनी ने हाल ही में अपना OnePlus Nord CE 6 Lite भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन की बिक्री आज से स्टार्ट हो गई है। इस स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते है।

OnePlus Nord CE 6 Lite फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले व MediaTek Dimensity 7400 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

OnePlus Nord CE 6 Lite स्पेसिफिकेशन्स

Display: OnePlus Nord CE 6 Lite में आपको 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है।

Processer: परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 से लैस OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर साउंड के लिए डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर भी दिए हैं।

Camera: फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। वहीँ फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिली है।

अन्य फीचर्स

OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन में AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe जैसे कई AI टूल्स दिए गए हैं। इसके अलावा Google Gemini AI, Gemini Live और स्क्रीन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यही नहीं, फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूत ऑप्शन बनता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत

OnePlus Nord CE 6 Lite तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite ऑफर

ऑफर की बात करें तो इस फोन को बैंक ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। जिसके बाद बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये, मिड मॉडल की 20,999 रुपये और टॉप की 23,999 रुपये पड़ेगी। यह स्मार्टफोन Vivid Mint और Hyper Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और ऑफलाइन OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Also Read:- Top 10 AI Tools: राइटिंग, कोडिंग, डिजाइन और बिजनेस के लिए सबसे पावरफुल AI प्लेटफॉर्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here