Home News Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ Motorola Razr Fold भारत में...

Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च

0
3
Motorola Razr Fold Phone

Motorola Razr Fold: Motorola कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया Motorola Razr Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। इस फोन का लुक बेहद शानदार दिया गया है, साथ ही इसमें आपको कई तगड़े फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे।

Motorola Razr Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले व Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा दिया है। वहीं फोन में आपको 6,000mAh की बैटरी दी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन्स

Display: Motorola Razr Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन आपको 8.1 इंच का इनर डिस्प्ले दिया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट व 2K रेजलूशन के साथ आता है। कंपनी ने इस डिस्प्ले में 6,200 पीक ब्राइटनेस दी है। इसके साथ फोन में 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले भी मौजूद है, जो कि 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Razr Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी है।

Camera: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा 1/1.28-inch Sony LYTIA मिलता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर 3x जूम के साथ आता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर इस सेटअप का हिस्सा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि कवर डिस्प्ले पर मिलेगा। वहीं, इनर डिस्प्ले में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Battery: फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो Motorola Razr Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

Motorola Razr Fold में Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें Catch me up, Remember this, Recall और Image Studio जैसे टूल्स शामिल हैं। इसके अलावा फोन में Google Gemini सपोर्ट, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Sound by Bose ट्यूनिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं।

Motorola Razr Fold की कीमत

Motorola रेज़र फोल्ड के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल 1,59,999 रुपये में आया है। कंपनी ने इसका FIFA World Cup 2026 Edition भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है।

ऑफर के तहत ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। यही नहीं Motorola ब्रांड 20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी देगा। इस फोल्ड फोन का प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है और यह फ्लिपकार्ट सहित प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड्स पर मिलेगा।

Also Read:- बंपर डिस्काउंट के साथ OnePlus Nord CE 6 Lite फोन की सेल शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here